ईरान और हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग अभी जारी रहेगी: इजराइली सेना का बड़ा बयान.
ईरान और हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग अभी जारी रहेगी: इजराइली सेना का बड़ा बयान
इजराइल की रक्षा सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ़्रिन ने मीडिया को दिए अपने बयान में स्पष्ट किया है कि ईरान और लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी थमने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि आने वाले कई हफ्तों तक यह संघर्ष जारी रहने की संभावना है। डेफ़्रिन के अनुसार, “हमें उम्मीद है कि ईरान और हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई अभी कुछ और हफ्तों तक जारी रहेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि हर गुजरते दिन के साथ इजराइल अपने विरोधियों को कमजोर कर रहा है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि इजराइल किसी भी हाल में इन ताकतों को अपने देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने नहीं देगा।