बंगाल चुनाव में नई सियासी चाल: ओवैसी ने किया गठबंधन का ऐलान.
बंगाल चुनाव में नई सियासी चाल: ओवैसी ने किया गठबंधन का ऐलान
असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी ने एआईएमआईएम हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। इस गठबंधन के तहत मजलिस के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे।
ओवैसी ने कहा कि इस चुनाव में उतरने का मकसद अपनी आवाज को मजबूत करना और समाज के कमजोर तबकों के अधिकारों को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिनिधि देश के अलग-अलग हिस्सों से जीतकर गरीबों और वंचितों की आवाज बुलंद करेंगे।
इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केवल सेक्युलरिज्म की बात की जाती है, लेकिन उसे जमीन पर लागू करने में कमी नजर आती है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण 23 अप्रैल को मतदान होगा।वहीं दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। दोनों चरणों की मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी, राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है।