होर्मुज जलडमरूमध्य पर टकराव तेज: दुनिया की नजरें टिकीं.
होर्मुज जलडमरूमध्य पर टकराव तेज: दुनिया की नजरें टिकीं
कीर स्टार्मर और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में फोन पर अहम बातचीत हुई, जिसमें मध्य पूर्व के बढ़ते तनाव पर गहन चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने खास तौर पर वैश्विक समुद्री व्यापार को बहाल करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की जरूरत पर जोर दिया। उनका मानना है कि ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए इस मार्ग का खुलना बेहद जरूरी है।
इसी बीच, ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे की समयसीमा तय की है, जिसमें अब लगभग एक दिन का समय बचा है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए चेतावनी दी कि अगर ईरान बिना किसी शर्त के इस जलमार्ग को नहीं खोलता, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को पूरी तरह नष्ट कर सकता है।
ट्रंप की इस सख्त चेतावनी के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है, जिससे क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ गया है।