भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया काम पूरा करने वाला नेता.
भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया काम पूरा करने वाला नेता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने भारत-अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों पर भरोसा जताते हुए पीएम मोदी को ऐसा नेता बताया जो काम को अंजाम तक पहुंचाता है।
दरअसल, भारत में अमेरिकी दूतावास ने ट्रंप के उस बयान को साझा किया है, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत होने की उम्मीद जताई। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए संदेश में ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध भविष्य में और बेहतर होंगे।
ट्रंप ने अपने बयान में पीएम मोदी के साथ अपनी कार्यशैली की भी तुलना करते हुए कहा कि वे और मोदी ऐसे नेता हैं जो काम को पूरा करते हैं, जबकि ऐसा हर किसी के बारे में नहीं कहा जा सकता।
यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और भारत-अमेरिका के बीच ईरान विवाद तथा होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा जैसे अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा जारी है।