35 साल के बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, नेपाल की कार्यकारी पीएम सुशीला कार्की की मौजूदगी में ली शपथ.
नेपाल। नेपाल में 35 साल के बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह ने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 5 मार्च को हुए चुनाव में 275 में से 182 सीटों पर विजय मिली थी। शपथ के दौरान बालेन शाह ने नेपाली टोपी लगाई हुई थी। मंच पर बालेन शाह के पास वाली कुर्सी पर नेपाल की कार्यकारी पीएम सुशीला कार्की बैठी हुई थीं।
उल्लेखनीय है कि नेपाल की राजनीति में बालेन शाह एक नायक के तौर पर उभरे। Zen-Z आंदोलन में भी उनकी अहम भूमिका रह। युवा बालेन को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे थे। रामनवमी के खास दिन बालेन ने नेपाल के पीएम पद दी शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बालेन की पत्नी सबीना और बेटी भी मंच पर थीं। बालेन शाह एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर और मशहूर नेपाली रैपर हैं। राजनीति में आने से पहले वे अपने गानों के जरिए भ्रष्टाचार और सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाया करते थे। उन्होंने साल 2022 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काठमांडू के मेयर का चुनाव जीता था। उसे नेपाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक जीत कही गई थी। मेयर पद से इस्तीफा देने के बाद जनवरी 2026 में वे राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (आरएसी) में शामिल हो गए। इसी पार्टी के नेतृत्व में उन्होंने 2026 का आम चुनाव लड़ा। बालेन शाह ने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारी मतों के अंतर से हराया था। बालेन शाह नेपाल के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने हैं जो मधेसी मूल से ताल्लुक रखते हैं। वो मैथिली भाषा में बात करते हैं। उन्होंने भारत के कर्नाटक से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है।