बैंगलुरु में रफ्तार का कहर: होसकोटे हाईवे पर भीषण मल्टी-व्हीकल हादसा, सात की मौके पर मौत.
बैंगलुरु में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा देखने को मिला। होसकोटे के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना एम सत्यवर गांव के पास होसकोटे–डाबास्पेटे नेशनल हाईवे पर हुई। होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक SUV ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
शुरुआती टक्कर के बाद SUV चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे एक कैंटर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक अन्य कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई।
इस भीषण मल्टी-व्हीकल दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।