दिल्ली में बड़ा आतंकी खुलासा: लश्कर का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार .
दिल्ली में बड़ा आतंकी खुलासा: लश्कर का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शब्बीर अहमद लोन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर भारत में लश्कर-ए-तैयबा के एक नए मॉड्यूल को सक्रिय करने की साजिश रच रहा था।
सुरक्षा एजेंसियां अब उससे गहन पूछताछ कर रही हैं, ताकि नेटवर्क, सहयोगियों और संभावित हमलों की योजनाओं का खुलासा किया जा सके। इस गिरफ्तारी को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जिससे एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सका है।