युद्ध के बीच सख्त संदेश: नेतन्याहू बोले—समझौते का मौका, लेकिन हमले जारी रहेंगे.
युद्ध के बीच सख्त संदेश: नेतन्याहू बोले—समझौते का मौका, लेकिन हमले जारी रहेंगे
इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी कर मौजूदा हालात पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
नेतन्याहू ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि अमेरिकी सेना के साथ मिलकर मिली बड़ी कामयाबी का लाभ उठाते हुए अब ऐसा समझौता किया जा सकता है, जिससे युद्ध के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने जोर दिया कि ऐसा समझौता इजराइल के आवश्यक हितों की रक्षा करेगा।
साथ ही उन्होंने साफ किया कि इजराइल अपने हमले रोकने वाला नहीं है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान और लेबनान दोनों जगह कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की दिशा में काम हो रहा है, जबकि हिजबुल्लाह पर भी बड़े स्तर पर हमले किए जा रहे हैं।
नेतन्याहू ने यह भी कहा कि हाल ही में दो और परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया गया है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में इजराइल अपने जरूरी हितों की रक्षा करेगा और पीछे नहीं हटेगा।