बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का धमाका: 5 दिनों में 761 करोड़, 800 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर.
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का धमाका: 5 दिनों में 761 करोड़, 800 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के महज पांच दिनों के भीतर दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
फिल्म ने पहले ही दिन वैश्विक स्तर पर 240 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। अब निर्माता जियो स्टूडियोज द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने कुल 761 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
अब यह फिल्म 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने से सिर्फ 39 करोड़ रुपये दूर है और मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह आंकड़ा बहुत जल्द पार हो सकता है।
विदेशी बाजार में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां इसने करीब 211 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं भारत में फिल्म ने 519.12 करोड़ रुपये का नेट और लगभग 550 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है।
शुरुआत में दक्षिण भारत में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी थी, लेकिन अब वहां भी कमाई में तेजी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने तेलुगु भाषा में 3.50 करोड़ और तमिल में करीब 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
कुल मिलाकर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।