दिल्ली: सब्जी मंडी की पंजाबी बस्ती में चार मंजिला इमारत ढही, 14 लोग सुरक्षित निकाले गए.
दिल्ली: सब्जी मंडी की पंजाबी बस्ती में चार मंजिला इमारत ढही, 14 लोग सुरक्षित निकाले गए
दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र स्थित पंजाबी बस्ती में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई।
सौभाग्य से घटना के समय इमारत खाली थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि, पास की इमारत में फंसे 14 लोगों को दिल्ली फायर सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं।
घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव अभियान अभी जारी है।