Published On :
31-Oct-2024
(Updated On : 31-Oct-2024 06:32 pm )
आईपीएल के लिए तीन टीमों के कप्तान नहीं हुए रिटेन, अब मेगा ऑप्शन में दिखेंगे राहुल, पंत और अय्यर.
Ardhendu bhushan
October 31, 2024
Updated 6:32 pm ET
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया है। अब इनके सहित कई दिग्गज खिलाड़ी मेगा ऑप्शन में दिखाई देंगे।
उल्लेखनीय है कि रिटेंशन में इस बार सभी टीमों को कुल 6 खिलाड़ी अपने पास रखने का विकल्प था। इसमें पांच खिलाड़ी कैप्ड और 1 अनकैप्ड हो सकते थे। जिन टीमों ने 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है वे मेगा ऑक्शन में आरटीएम के माध्यम से कुछ प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ेंगे। रिटेंशन के लिए सभी टीमों के पर्स में 120 करोड़ रुपए थे। वहीं रिटेंशन में एक टीम अधिकतम 75 करोड़ रुपए खर्च सकती थी। बचे हुए पैसों के साथ टीमें मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।
किस टीम ने किसको किया रिटेन
मुंबई इंडियंस-हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा।
सीएसके- महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे और माथिसा पाथिराना।