अमेरिका ने बनाया ईरान के मिसाइल ठिकानों को निशाना;5,000 पाउंड के शक्तिशाली ‘बंकर बस्टर’ बमों का किया इस्तेमाल .
अमेरिका ने बनाया ईरान के मिसाइल ठिकानों को निशाना;5,000 पाउंड के शक्तिशाली ‘बंकर बस्टर’ बमों का किया इस्तेमाल
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ़ डिफेन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वे डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों को पूरी रफ्तार और सटीकता के साथ लागू कर रहे हैं।
पोस्ट में दावा किया गया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान की सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया है।
अमेरिकी नौसेना के अनुसार, अब तक अमेरिकी वायुसेना और नौसेना 6,000 से अधिक उड़ानें भर चुकी हैं और ईरानी हवाई क्षेत्र पर व्यापक नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है।
इस अभियान के तहत अमेरिका ने ईरान के तटीय इलाकों और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में 5,000 पाउंड के शक्तिशाली ‘बंकर बस्टर’ बमों का इस्तेमाल किया गया, जो जमीन के अंदर गहराई तक मार करने में सक्षम होते हैं।
यू एस सेंट्रल कमांड का कहना है कि ईरान की ये मिसाइलें अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए बड़ा खतरा थीं। अमेरिका का उद्देश्य ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और नौसैनिक क्षमताओं को पूरी तरह निष्क्रिय करना है।
क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है और दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं, जिससे हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।