ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान छिपकर कर रहा बातचीत, लेकिन डर के कारण नहीं कर रहा खुलासा.
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान छिपकर कर रहा बातचीत, लेकिन डर के कारण नहीं कर रहा खुलासा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नेता अमेरिका के साथ चल रही बातचीत को स्वीकार करने से डर रहे हैं।
ट्रंप ने ईरानी नेताओं के उस दावे को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने अमेरिका के साथ किसी भी समझौते को ठुकरा दिया है और बातचीत नहीं करना चाहते। उन्होंने स्पष्ट कहा, “वे बातचीत कर रहे हैं।”
ट्रंप के अनुसार, ईरान किसी भी कीमत पर समझौता करना चाहता है, लेकिन अपने ही देश के लोगों के डर से इसे सार्वजनिक नहीं कर रहा। उन्होंने कहा, “उन्हें डर है कि ईरान के लोग ही उन्हें मार डालेंगे।”
इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि ईरानी नेताओं को अमेरिका से भी खतरा महसूस होता है। उनके शब्दों में, “उन्हें इस बात का भी डर है कि हम उन्हें मार डालेंगे।”
ईरान के सरकारी चैनल के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इन बयानों ने हालात को और अधिक जटिल बना दिया है और दुनिया की निगाहें अब इस टकराव के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।