होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: मित्र देशों के लिए रास्ता खुला, दुनिया की निगाहें टिकीं.
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: मित्र देशों के लिए रास्ता खुला, दुनिया की निगाहें टिकीं
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा है कि ईरान ने अपने मित्र देशों के लिए होर्मुज स्ट्रेट का मार्ग खोल दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन, रूस, भारत, इराक़ और पाकिस्तान जैसे देशों को इस रणनीतिक समुद्री रास्ते से गुजरने की अनुमति दी जा रही है।
मुंबई स्थित ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने भी अरागची के इस बयान की पुष्टि की है।
होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक स्तर पर तेल और गैस आपूर्ति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, जो ईरान के तट से होकर गुजरता है। हाल ही में इजराइल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने इस मार्ग को बंद कर दिया था, जिससे यहां से गुजरने वाले कुछ जहाज़ों पर हमले भी हुए।
इस बीच अमेरिका लगातार इस समुद्री मार्ग को पूरी तरह खोलने के प्रयास कर रहा है, ताकि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला सामान्य हो सके।