मोदी हर चीज अपने मनमानी तरीके से कर रहे ;बोले जेपीसी सदस्य मोहम्मद जावेद .
मोदी हर चीज अपने मनमानी तरीके से कर रहे ;बोले जेपीसी सदस्य मोहम्मद जावेद
बिहार के किशनगंज से कांग्रेस के सांसद और वक्फ संशोधन बिल के लिए बनी जेपीसी के सदस्य डॉ. मोहम्मद जावेद ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. कांग्रेस के सांसद ने कहा, मोदी जी के राज में वे हर चीज अपने मनमानी तरीके से कर रहे हैं. मीटिंग में ऐसे-ऐसे लोगों को बुलाया जाता है जिनका वक्फ से कोई ताल्लुक नहीं होता है.

मोहम्मद जावेद ने आरोप लगाते हुए कहा, ये लोग जेपीसी के जरिए वक्फ कानून खत्म कर देना चाहते हैं. जिससे ये मुसलमानों की लाखों एकड़ की जमीन को कब्जा कर सकें .
जावेद ने कहा, जेपीसी मीटिंग के नाम पर दिखावा हो रहा है. इसे देखते हुए हमने स्पीकर साहब से समय मांगा है और उन्होंने समय देते हुए हमारी बातें गंभीरता सुनी है. उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि मीटिंग सप्ताह में एक बार हो.