91 भारतीय नागरिक रूसी सेना में शामिल हुए थे, ८ की मौत;एस जयशंकर ने संसद में दी जानकारी .
91 भारतीय नागरिक रूसी सेना में शामिल हुए थे, ८ की मौत;एस जयशंकर ने संसद में दी जानकारी
जयशंकर के मुताबिक़, 91 भारतीय नागरिक रूसी सेना में शामिल हुए थे. इनमें से आठ नागरिकों की मौत भी हो चुकी है.
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि 14 भारतीयों को सरकारी सहायता से रूसी सेना से बाहर निकाल लिया गया है. जबकि 69 भारतीय अभी भी रूस से वापस भारत आने का इंतज़ार कर रहे हैं.जयशंकर ने अपने बयान में यह भी कहा कि हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. मैंने खुद रूसी विदेश मंत्री के सामने कई बार इस मुद्दे को उठाया है.

पिछले महीने अपने रूस दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सामने इस मुद्दे को उठाया था. उनको ऐसा आश्वासन मिला है कि रूसी सेना में भर्ती किसी भी भारतीय को वहां से आज़ाद कर दिया जाएगा.