प्रदेश में इंदौर सहित पांच शहरों में बनेगा मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण, इंदौर के राजवाड़ा में हुई कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला.
इंदौर। इंदौर के राजवाड़ा में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। सरकार ने यह तय किया है कि अब राहवीर योजना के तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपए पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही इंदौर सहित प्रदेश के पांच शहरों में मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला हुआ है।
कैबिनेट की बैठक के बाद बताया गया कि प्रदेश में यह समस्या आती थी दो शहरों के बीच विकास करना हो तो कौन सी एजेंसी करेगी। इसके लिए एक ऐसी संस्था की जरूरत थी जो दो-तीन शहरों के विकास पर बात करे। आज की कैबिनेट में इंदौर-भोपाल-उज्जैन-जबलपुर-ग्वालियर मेट्रोपोलिटन विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला लिया गया। अभी नियम का एक ढांचा बनाया गया है। इससे नगर निगम या प्राधिकरण का काम प्रभावित नहीं होगा। सीएम इसके चेयरमैन होंगे। यह प्राधिकरण शहरों का व्यवस्थित विकास करेगा। 25 साल बाद वहां क्या-क्या जरूरतें होंगी, उसके बारे में अभी से सोचा जाएगा। तीन चरणों की कमेटी होगी। दो चरणों की कमेटी में सीएम रहेंगे। तीसरी कमेटी में स्थानीय अफसर और जनप्रतिनिधि रहेंगे।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार का इनाम
कैबिनेट में बैठक में यह फैसला लिया है कि जो भी राहगीर घायल व्यक्ति को अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाएगा उसे 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उसे पुलिस परेशान भी नहीं करेगी। इसके साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने के लिए इंडस्ट्री बढ़ाई जा रही। केंद्र सरकार ने एमएसपी 2400-2500 रुपए निर्धारित की थी लेकिन प्रदेश सरकार ने 75 रुपए क्विंटल बोनस दिया है। पिछले वर्ष की तुलना में 62 प्रतिशत अधिक खरीदी हुई है। 20 हजार करोड़ रुपया किसानों को बांटा गया है उनका उत्पादन खरीदा गया है। किसान सम्मेलन नरसिंहपुर में होगा। लोकमाता देवी अहिल्या ने बुनकरों को महेश्वर में रोजगार दिया है। उनसे प्रेरणा लेकर एक स्कील डेवलमेंट का कार्यक्रम हमने भी शुरू किया जा रहा है।
31 मई को भोपाल-इंदौर मेट्रो का लोकार्पण
बैठक के बाद बताया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। वहां वे दो लाख महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर के मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी दतिया और सतना का एयरपोर्ट भी लोकार्पित करेंगे।