यमन से फिर हमला: हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन से इजराइल को बनाया निशाना.
यमन से फिर हमला: हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन से इजराइल को बनाया निशाना
हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में एक क्रूज मिसाइल दागी गई, जिसे इजराइल ने बीच में ही रोक दिया।
इससे पहले भी हूती समूह ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। इजराइल का कहना है कि उसने यमन से छोड़ी गई मिसाइल को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दक्षिणी इजराइल के शहर इलात पर ड्रोन से हमला किया गया, जो यमन की दिशा से आया था।
हूती विद्रोहियों का दावा है कि उन्होंने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनका निशाना "संवेदनशील इजराइली सैन्य ठिकाने" थे।
इस हमले को हूती “पलटवार” बता रहे हैं। उनका कहना है कि पहले इजराइल ने ईरान, लेबनान, इराक और फिलिस्तीनी इलाकों को निशाना बनाया था, जिसके जवाब में अब इजराइल पर हमले किए जा रहे हैं।