‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 10 दिन में 1200 करोड़ पार, 800 करोड़ के क्लब में एंट्री तय!.
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 10 दिन में 1200 करोड़ पार, 800 करोड़ के क्लब में एंट्री तय!
19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। दूसरे वीकेंड में फिल्म को जबरदस्त उछाल मिला और इसकी कमाई में बड़ा इजाफा देखने को मिला।
पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद नौवें दिन 41.75 करोड़ की कमाई हुई, जबकि दसवें दिन वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 62.85 करोड़ रुपये बटोर लिए। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
अब उम्मीद की जा रही है कि 11वें दिन फिल्म 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर सकता है।
वैश्विक स्तर पर भी धुरंधर 2 का जलवा कायम है। 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1226.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लगभग 250 से 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है।अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘धुरंधर 2’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस के नए इतिहास रच सकती है।