बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड, 6 दिन में 575 करोड़ पार.
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड, 6 दिन में 575 करोड़ पार
धुरंधर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान बन चुकी है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा। पहली फिल्म के मुकाबले इस बार कहानी और प्रस्तुति में इतनी ताकत है कि पेड प्रीव्यू से ही इसने टिकट खिड़कियों पर धूम मचा दी।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भले ही रिलीज के बाद मिले-जुले रिव्यू मिले हों, लेकिन दर्शकों के मजबूत समर्थन ने इसे सुपरहिट बना दिया। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू में ही 43 करोड़ रुपये कमा कर अपने इरादे साफ कर दिए थे।
कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये से धमाकेदार शुरुआत की। दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई हुई, जबकि तीसरे दिन यह बढ़कर 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वीकेंड के बाद भी इसका जलवा बरकरार रहा और पहले सोमवार को 65 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की।
अब छठे दिन यानी पहले मंगलवार को भी फिल्म ने 56.55 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इसी के साथ 6 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 575.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
वीकडेज में भी इस तरह की शानदार कमाई यह साबित करती है कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।