फरारी खत्म: विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ग्वालियर से गिरफ्तार, शोषण के आरोपों में कार्रवाई तेज.
फरारी खत्म: विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ग्वालियर से गिरफ्तार, शोषण के आरोपों में कार्रवाई तेज
हरमीत सिंह पठानमाजरा को शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों के मामले में आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें ग्वालियर के पास से पकड़ा गया, जहां वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पटियाला पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विधायक के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाने में एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने पहले हरियाणा के एक गांव में भी छापेमारी की थी, लेकिन उस समय वह गिरफ्तारी से बच निकले थे। फरारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर यह दिखाने की कोशिश की कि वे विदेश में हैं।
हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर उनकी लोकेशन मध्य प्रदेश में ट्रेस कर ली गई। इसके बाद पटियाला पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्वालियर क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।