कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया.
कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया
भारतीय सेना ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

सेना के चिनार कोर ने शनिवार को जानकारी दी कि इस कार्रवाई में दो चरमपंथियों को मार गिराया गया है।
सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया,7 नवंबर को ख़ुफ़िया जानकारी मिलने के बाद ‘ऑपरेशन पिंपल’ शुरू किया गया था। घुसपैठ की कोशिश में शामिल दो चरमपंथियों को घेरकर कार्रवाई की गई।”
चिनार कोर के अनुसार, सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों आतंकियों को मार गिराया गया।
सेना ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है ताकि किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि की जा सके।