आईपीएल की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़, 11 लोगों की मौत, बढ़ता जा रहा मौतों का आंकड़ा.
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट के पास अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
![]()
बताया जाता है कि स्टेडियम के बाहर इतनी भीड़ हो गई थी कि फैंस अंदर जाने के लिए दीवार को फांद रहे थे। पेड़ पर चढ़कर स्टेडियम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। भगदड़ स्टेडियम के गेट नंबर-1 के पास मची। स्टेडियम पहुंचने से पहले आरसीबी के खिलाड़ी विधान सभा पहुंचे थे। जहां चीफ मिनिस्टर ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद खिलाड़ियों की टीम बस से चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए निकली। उल्लेखनीय है कि 18 साल में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल का खिताब जीता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से मात दी थी। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने इतिहास रचा।