अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

जेडी वेंस ने लिखा, "आज शाम प्रधानमंत्री मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह एक महान नेता हैं और उन्होंने मेरे परिवार के साथ बहुत ही अच्छा व्यवहार किया। मैं राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में भारत के लोगों के साथ हमारी दोस्ती और साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हूं।"जेडी वेंस इस दौरे पर अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने तीन बच्चों के साथ आए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुलाक़ात पर एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, "अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का नई दिल्ली में स्वागत करके खुशी हुई। मेरी अमेरिकी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाक़ात के बाद, हमने भारत-अमेरिका रिश्तों में आ रही तेज़ प्रगति पर बातचीत की।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश व्यापार, तकनीक, रक्षा, ऊर्जा और लोगों के आपसी रिश्तों जैसे कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका की साझेदारी को 21वीं सदी की एक अहम साझेदारी बताया।