एमसीडी मेयर के चुनाव में भाजपा के लिए मैदान साफ, आतिशी ने किया आम आदमी पार्टी के नहीं लड़ने का ऐलान.
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के महापौर चुनाव में भाजपा के लिए राह आसान हो गई है। दिल्ली की पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने कहा है कि उनकी पार्टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी।
आतिशी ने कहा कि भाजपा जहां-जहां चुनाव हारती है, वहां साम-दंड -भेद सब अपनाती है, दूसरी पार्टियों को तोड़कर सरकार बनाती है। एमसीडी को री-यूनिफिकेशन कराकर 272 से 250 वार्ड हुआ, चुनाव लेट हुए, एमसीडी डी-लिमिटेशन हुआ। एमसीडी का चुनाव गुजरात के चुनाव के साथ करवाया गया। फिर भी आप एमसीडी में बहुमत लेकर आई। आतिशी ने आगे कहा कि उनकी कोई भी कोशिश सफल नहीं हुई। भाजपा पिछले ढाई सालों से आम के पार्षदों पर दबाव बनाकर और तोड़कर ले गई। हम दिल्ली की जनता का सम्मान करते हैं, किसी भी विधायक और पार्षद को खरीदती और तोड़ती नहीं है। आम आदमी पार्टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी।
आतिशी ने कहा कि भाजपा ने पार्षदों को तोड़ने-खरीदने के बाद अपनी संख्या बढ़ा ली है, लेकिन हमने यह सब नहीं की है और न हम करते हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव न लड़ने का फैसला किया। भाजपा को दिखाने देते हैं कि वह दिल्लीवालों के लिए क्या कर सकते हैं।
भारद्वाज ने कहा-दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब एमसीडी का चुनाव होना था तो डी-लिमिटेशन कराया। इसके बाद भी 134 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलीं और भाजपा मात्र 104 सीटें ले पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी सरकार बना लें। दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है, एक इंजन एलजी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कोई बहाने नहीं है, ट्रिपल इंजन की सरकार उनके पास पूरा मौका होगा, दिल्ली वालों के लिए काम करें।