नए वक्फ कानून के समर्थन में उतरा दाऊदी बोहरा समाज;पीएम मोदी से मिल जताया आभार .
नए वक्फ कानून के समर्थन में उतरा दाऊदी बोहरा समाज;पीएम मोदी से मिल जताया आभार
दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए वक्फ कानून को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।
समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विजन पर भी भरोसा जताते हुए कहा कि वे इस सोच के साथ खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।

इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों से विस्तार से बातचीत की और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार सभी समुदायों के विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
प्रतिनिधियों ने आगे नए वक्फ कानून की खासियतों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कानून न केवल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाएगा, बल्कि दाऊदी बोहरा सहित पूरे मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा करेगा। यह मुलाकात सरकार और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक मानी जा रही है।