जीएसटी में बड़ा सुधार: दो दरों वाली नई व्यवस्था पर सहमति,पीएम ने किया पोस्ट .
जीएसटी में बड़ा सुधार: दो दरों वाली नई व्यवस्था पर सहमति,पीएम ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में दो दरों वाली जीएसटी (गुड्स और सर्विसेज़ टैक्स) व्यवस्था पर सहमति बनने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम आदमी, किसान, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाएं और नौजवानों को बड़ा फ़ायदा मिलेगा।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,
"जीएसटी रिफ़ॉर्म्स का उद्देश्य आम आदमी के जीवन को आसान बनाना और अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना है। जीएसटी काउंसिल ने दरों में कटौती और सुधारों से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति जताई है, जिससे हर वर्ग को राहत मिलेगी।"
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ये व्यापक सुधार नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाएंगे और व्यापार करने में आसानी (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देंगे, ख़ासकर छोटे व्यापारियों और कारोबारों के लिए।
वित्त मंत्री की घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार रात हुई बैठक के बाद कहा कि जीएसटी काउंसिल ने 12 फ़ीसदी और 28 फ़ीसदी दरों के स्लैब को ख़त्म करने का फ़ैसला लिया है।
अब देश में दो नई दरें — 5 फ़ीसदी और 18 फ़ीसदी लागू होंगी।