मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत ढही, चार की मौत, रेस्क्यू जारी.
मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत ढही, चार की मौत, रेस्क्यू जारी
पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक छह मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया ।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था और तेज धूल भरी आंधी के कारण पूरी इमारत भरभरा कर गिर गई।
डिविजनल फायर ऑफिस से जानकारी दी गई कि अग्निशमन विभाग को अल सुबह मकान गिरने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि पूरी इमारत जमींदोज हो चुकी है और कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी मधु विहार पुलिस थाने के पास एक निर्माणाधीन इमारत धूल भरी आंधी के चलते गिर गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो घायल हुए थे।