रक्षाबंधन पर पीएम मोदी, अमित शाह की शुभकामनाएं; भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि.
रक्षाबंधन पर पीएम मोदी, अमित शाह की शुभकामनाएं; भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने में इस त्योहार के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन को समर्पित रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद और उत्साह का स्रोत बने।”
‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 83वीं वर्षगांठ
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 83वीं वर्षगांठ पर इसमें भाग लेने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “हम उन सभी बहादुर लोगों को गहरी कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने बापू के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। उनके साहस ने देशभक्ति की एक ऐसी चिंगारी जलाई, जिसने अनगिनत लोगों को आजादी की तलाश में एकजुट किया।”