वोटों की धांधली के आरोप पर राहुल गांधी को शशि थरूर का समर्थन.
वोटों की धांधली के आरोप पर राहुल गांधी को शशि थरूर का समर्थन
राहुल गांधी के चुनाव में वोटों की धांधली के आरोपों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस मामले में उनका समर्थन किया है।
थरूर ने कहा, ये गंभीर प्रश्न हैं, जिनका सभी दलों और सभी मतदाताओं के हित में गंभीरता से समाधान किया जाना चाहिए। हमारा लोकतंत्र इतना मूल्यवान है कि इसकी विश्वसनीयता को अक्षमता, लापरवाही या उससे भी बदतर, जानबूझकर छेड़छाड़ से नष्ट नहीं होने दिया जा सकता।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और देश को इस बारे में लगातार सूचित करते रहना चाहिए।