दिल्ली: कुख्यात बदमाश ललित नेपाली एनकाउंटर में घायल, ACP बुलेटप्रूफ जैकेट से बचे.
दिल्ली: कुख्यात बदमाश ललित नेपाली एनकाउंटर में घायल, ACP बुलेटप्रूफ जैकेट से बचे
दिल्ली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सराय काले खां बस स्टैंड के पास कुख्यात अपराधी ललित नेपाली के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान ललित गोली लगने से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![]()
दो दर्जन से अधिक वारदातों में शामिल
दिल्ली पुलिस के अनुसार, ललित नेपाली दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और कई मामलों में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।
ACP लाजपत नगर बाल-बाल बचे
मुठभेड़ के दौरान लाजपत नगर के एसीपी पर भी हमला हुआ, लेकिन वे अपनी बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से सुरक्षित बच गए। यह मुठभेड़ साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट एसटीएफ और सनलाइट कॉलोनी थाने की संयुक्त कार्रवाई में अंजाम दी गई।
पिस्टल और कारतूस बरामद
एनकाउंटर के बाद ललित के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पहले भी मिल चुकी थी सजा
ललित को पहले भी साकेत थाने के एक मामले में दोषी करार देते हुए 14 साल की जेल हो चुकी थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और ललित के अन्य साथियों की तलाश जारी है।