डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने.
डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर राजनीतिक विवाद ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार उनकी अंत्येष्टि और स्मारक के लिए उचित स्थान तय करने में विफल रही है, जिसे वे डॉ. सिंह का अपमान मानती है।वहीं, भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार डॉ. सिंह को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने जानकारी दी कि कैबिनेट की बैठक में डॉ. सिंह की स्मृति में एक स्मारक बनाने का निर्णय लिया गया है और इस संबंध में कांग्रेस को सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को स्मारक निर्माण की प्रक्रिया, जिसमें भूमि अधिग्रहण, ट्रस्ट का गठन और भूमि का हस्तांतरण शामिल है, के बारे में जानकारी दी है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में डॉ. सिंह का उचित सम्मान नहीं किया गया और अब उनके निधन के बाद भी राजनीति की जा रही है।भाजपा ने जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी नेताओं को सम्मान दिया है और इस मामले में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।