पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
शनिवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।उनके पार्थिव शरीर को सुबह उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निगमबोध घाट के लिए निकाली गई। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।
मनमोहन सिंह का स्मारक स्थल बनाए जाने को लेकर कांग्रेस की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सहमति जताई है। हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि स्मारक और समाधि स्थल आवंटित न करके जानबूझकर अपमान किया गया। इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर सम्मान को लेकर सियासत करने का आरोप लगाया है।