दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग के संकेत.
दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग के संकेत
दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI2913 को रविवार को आपातकालीन स्थिति में वापस दिल्ली लौटना पड़ा। उड़ान भरने के तुरंत बाद कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने के संकेत मिले।

मानक सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए क्रू ने इंजन बंद कर दिया और विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया।
एअर इंडिया के हवाले से बताया गया कि विमान को फिलहाल निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है, जबकि यात्रियों को इंदौर भेजने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।