कल की गिरावट के बाद आज सोमवार को शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कर रहे कारोबार.
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 25 फरवरी को शेयर बाजार में रौनक दिख रही है। कल यानी मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज बाजार हरे निशान में है। सुबह 9:30 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 559 अंक की तेजी के साथ 82,785 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 157 अंक की बढ़त के साथ 25,582 पर कारोबार करता दिखा।
आज बाजार की शुरुआत तेज हुई। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर एक समय 435.12 अंक की तेज उछाल के साथ 82,661.04 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। इसी समय एनएसई का निफ्टी 131.45 अंक की बढ़त के साथ 25,556.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 82,711 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 138 अंक ऊपर जाकर 25,563 के लेवल पर पहुंच गया था। शेयर बाजार में आज टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इंफोसिस और एनटीपीसी जैसे प्रमुख शेयरों ने प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में अच्छी बढ़त दर्ज की। दूसरी तरफ, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोल इंडिया जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई। बीएसई में टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और एनटीपीसी टॉप गेनर थे. वहीं टॉप लूजर की बात करें तो, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, मारुति और एसबीआईएन के शेयर फायदे में दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार 24 फरवरी को शेयर बाजार में भारी गिरावट रही थी। बीएसई सेंसेक्स 1068.74 अंक की गिरावट के साथ 82,225.92 अंक पर और एनएसई निफ्टी 50 288.35 अंक फिसलकर 25,424.65 के लेवल पर बंद हुए थे।