सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,068.74 अंक टूटा, निफ्टी 288.35 अंक नीचे.
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 24 फरवरी को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1,068.74 अंक टूटकर 82,225.92 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 288.35 अंक गिरकर 25,424.65 के स्तर पर आ गया।
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट आईटी सेक्टर में नजर आई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 5 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे दिग्गज शेयरों में तेज बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से 21 के शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा नुकसान टेक महिंद्रा को हुआ, जिसका शेयर 6% से अधिक टूट गया। इसके अलावा एचसीएल टेक और इटनरल के शेयरों में 5-5 प्रतिशत की गिरावट रही। इसी तरह टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में भी 3-3 प्रतिशत की गिरावट रही। सबसे ज्यादा बिकवाली टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक, इटरनल, इंफोसिस और टीसीएस में दिखी। इसके विपरित एनटीपीसी, टाइटन, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और पावर ग्रिड में गिरावट दिखी। निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 1.95 प्रतिशत की बढ़त एनटीपीसी में दिखी। इसके बाद कोल इंडिया में 1.28 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.13 प्रतिशत, हिंडाल्को में 0.73 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलिवर में 0.57 प्रतिशत की बढ़त नजर आई। निफ्टी में सबसे ज्यादा 6.63 प्रतिशत का नुकसान टेक महिंद्रा को हुआ। इसके बाद एचसीएल टेक में 6.11 प्रतिशत, इटरनल में 5.23 प्रतिशत, इंफोसिस में और टीसीएस में 3.84 प्रतिशत की गिरावट रही।