सच्चे मित्र” मोदी का इजराइल में स्वागत — याएर लैपिड का हिन्दी में खास संदेश.
सच्चे मित्र” मोदी का इजराइल में स्वागत — याएर लैपिड का हिन्दी में खास संदेश
याएर लैपिड, जो इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान में विपक्ष के नेता हैं, ने हिन्दी में सोशल मीडिया पोस्ट कर नरेंद्र मोदी का इजराइल आगमन पर स्वागत किया है। लैपिड ने पीएम मोदी को इजराइल का “सच्चा मित्र” बताते हुए मंगलवार देर रात एक्स (X) पर लिखा, सारा इजराइल प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। वह इजराइल के सच्चे मित्र हैं। इजराइल और भारत के बीच का संबंध केवल एक रणनीतिक संबंध नहीं है, बल्कि राष्ट्रों के बीच गहरी मित्रता का बंधन है।”
प्रधानमंत्री मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर इजराइल पहुंच रहे हैं। इस यात्रा को भारत-इजराइल रिश्तों में नई मजबूती और सहयोग के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।