तुर्किए के बालिकेसिर प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल.
तुर्किए के बालिकेसिर प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
तुर्किए के बालिकेसिर प्रांत में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर था, जो लगभग 6 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। झटके इतने तेज थे कि इस्तांबुल, बुरसा, मनीसा और इजमिर तक महसूस किए गए।

भूकंप के दौरान पहले से क्षतिग्रस्त तीन इमारतें और एक दो मंजिला दुकान ढह गईं। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि इन इमारतों में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी की जान नहीं गई, लेकिन 22 लोग घायल हुए हैं।
बालिकेसिर प्रशासन ने पुष्टि की कि मौत का कोई मामला नहीं सामने आया है। भूकंप के डर से लोग घर लौटने से हिचकिचा रहे हैं और खुले में रात बिता रहे हैं। कई क्षेत्रों में बारिश के कारण स्थिति और कठिन हो गई है। प्रशासन ने लोगों के लिए मस्जिदें, स्कूल और स्पोर्ट्स हॉल खुले रखे हैं।
गौरतलब है कि सिंदिरगी में अगस्त में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे।
तुर्किए में 2023 में 7.8 तीव्रता के भूकंप में 53,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, और तब से लोगों के मन में भूकंप का भय अभी तक कायम है।