मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का महासैलाब, 2–2.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान.
मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का महासैलाब, 2–2.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान
मकर संक्रांति पर्व पर गुरूवार प्रयागराज को संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था की डुबकी लगाने के लिए देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए मेला प्रशासन ने दो से ढाई करोड़ लोगों के स्नान का अनुमान जताया है। इसके लिए 24 स्नान घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मकर संक्रांति से पहले बुधवार को ही 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। मेला संतों, साधु-संन्यासियों के विराट समागम का केंद्र बन गया है।
भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईटेक रिस्पांस प्लान लागू किया गया है स्नान घाटों और मार्गों पर किसी को सोने न देने, पैनिक की स्थिति न बनने देने और संचार के लिए अनिवार्य रूप से वायरलेस सेट के इस्तेमाल की व्यवस्था की गई है।
पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।