ईरान से व्यापार पर सख्त रुख: ट्रंप का ऐलान, व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों पर 25% टैरिफ.
ईरान से व्यापार पर सख्त रुख: ट्रंप का ऐलान, व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों पर 25% टैरिफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों के ख़िलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है।
ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “कोई भी देश जो ईरान के साथ व्यापार कर रहा है, उसे तत्काल प्रभाव से अमेरिका के साथ होने वाले सभी व्यापार पर 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। यह आदेश अंतिम है।”
यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब ईरान में बीते कई दिनों से सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। इससे पहले भी ट्रंप यह कह चुके हैं कि ईरान के मामले में वह बेहद मजबूत विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार चीन है। इसके बाद इराक, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की और भारत का स्थान आता है।