होर्मुज जलडमरूमध्य के भविष्य का निर्णय केवल ईरान और ओमान करेंगे;अरागची .
होर्मुज जलडमरूमध्य के भविष्य का निर्णय केवल ईरान और ओमान करेंगे;अरागची
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने स्पष्ट कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के भविष्य का निर्णय केवल ईरान और ओमान मिलकर करेंगे। उनके इस बयान को दुनियाभर में स्थित ईरानी दूतावासों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया है।
भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने भी इसे दोहराते हुए भरोसा दिलाया कि “हमारे भारतीय मित्र सुरक्षित हाथों में हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।”
इस बीच ईरान और अमेरिका के बीच इस रणनीतिक मार्ग को लेकर तनाव बना हुआ है। मौजूदा हालात में ईरान ने केवल भारत, पाकिस्तान और चीन जैसे कुछ चुनिंदा देशों के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति दी है।
गौरतलब है कि यह संकरा समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। इसके आंशिक बंद होने से दुनियाभर में तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, क्योंकि वैश्विक ऊर्जा व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत इसी मार्ग से होकर गुजरता है।