इंडोनेशिया में भूकंप से हड़कंप: 7.4 तीव्रता के झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट, कई देशों पर खतरा.
इंडोनेशिया में भूकंप से हड़कंप: 7.4 तीव्रता के झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट, कई देशों पर खतरा
इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.8 मापी गई थी। यह झटका अल सुबह मोलुक्का सागर में आया।
भूकंप का केंद्र तेरनाते शहर से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित था। यह एक छोटा लेकिन घनी आबादी वाला द्वीप है, जहां दो लाख से अधिक लोग रहते हैं।
हवाई स्थित सुनामी वार्निंग सिस्टम ने चेताया है कि भूकंप के केंद्र से एक हजार किलोमीटर के दायरे में इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठ सकती हैं।