हमास का दावा- रफ़ाह में इसराइली बमबारी में 30 लोगों की मौत.
हमास का दावा- रफ़ाह में इसराइली बमबारी में 30 लोगों की मौत
हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि इसराइली बमबारी के चलते दक्षिण गाजा के शहर रफ़ाह में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इसराइली बमबारी में कई घायल हुए हैं. इजरायल की ओर से लगातार दावा हो रहा है कि वो रफ़ाह में हमला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.गाजा के रफाह शहर में 10 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों ने शरण ले रखी है.

हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 7 अक्टूबर के बाद से इसराइली हमलों में 34 हजार से ज्यादा फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है.गाजा में छिड़े युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक कदम उठाए जा रहे हैं. हमास का प्रतिनिधि मंडल शांति वार्ता के लिए काहिरा में मौजूद है.