केरल में सियासी घमासान: विजयन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, .
केरल में सियासी घमासान: विजयन का राहुल गांधी पर तीखा हमला,
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।
विजयन ने कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी की “बी-टीम” होने का आरोप लगाया। यह बयान राहुल गांधी के हालिया आरोपों के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र की एजेंसियां देशभर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पर कोई कदम नहीं उठाया गया।
राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए विजयन ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी वास्तव में बीजेपी की मदद कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग अपने अनुभवों से भी नहीं सीखते और वे सामान्य व्यवहार से अलग दिखाई देते हैं।
विजयन ने आगे कहा कि ऐसे लोग अक्सर चीजों को समझने में असमर्थ होते हैं और राहुल गांधी इसी श्रेणी में आते हैं।
इस बयान के बाद केरल की राजनीति में माहौल और गरमा गया है और दोनों पक्षों के बीच टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।