मध्यप्रदेश के मंडला में बड़ा हादसा, जर्जर पुल से नीचे गिरी बाइक, चार युवकों की मौत.
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जर्जर पुल से मोटरसाइकिल गिर गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई। कारण चार युवकों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात को हुआ, जिसकी जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटना का कारण सड़क की खराब स्थिति भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिया के पास सड़क काफी जर्जर है और वहां गड्ढे भी बने हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि गड्ढे में बाइक का पहिया फंसने या झटका लगने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पुलिया से नीचे गिर गई।