प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, सिक्किम के पूर्व सीएम चामलिंग से निकले आगे.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार 22 मार्च को एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पीएम मोदी ने बारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख के पद पर बने रहने का रिकॉर्ड बना लिया है। अब तक यह रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम था।
पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। पीएम मोदी के नाम पहले से भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वे गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री भी रहे हैं। पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के सीएम पद की शपथ ली थी। मोदी ने साल 2014 में पीएम के रूप में नाम सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था। गुजरात का सीएम पद छोड़ नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रचंड जीत हासिल कर देश के प्रधानमंत्री बने थे। तब से लेकर अब तक वह इस पद पर विराजमान हैं। रोचक बात यह है कि पीएम मोदी इन 12 सालों में तीन बार चुनकर आए। पीएम मोदी को बतौर सीएम और पीएम रहते एक बार भी हार का सामना नहीं करना पड़ा।