मैनपुरी में तेज रफ्तार बस पलटी, 20 यात्री घायल, एक महिला गंभीर.


मैनपुरी में तेज रफ्तार बस पलटी, 20 यात्री घायल, एक महिला गंभीर
मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार बस पलटने से 20 यात्री घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे सैफई रेफर किया गया है। बस में हादसे के समय करीब 45 लोग सवार थे।
प्रसाशन के मुताबिक हादसे में घायल महिला को तत्काल सैफई भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
पुलिस के अनुसार, बस लखनऊ से जयपुर जा रही थी और तेज रफ्तार के कारण पलट गई। सभी घायलों को उपचार दिया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।