Published On :
30-Oct-2024
(Updated On : 30-Oct-2024 09:33 pm )
दीपकों की रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या, एकसाथ जले 25 लाख 12 हजार 585 दीप, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड.
Ardhendu bhushan
October 30, 2024
Updated 9:33 pm ET
अयोध्या। दीपावली से एक दिन पहले बुधवार को दीपकों की रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या। आज यहां दोरिकॉर्डगिनीजबुकमेंदर्जहुए।एक रिकॉर्ड 1121 अर्चकोंद्वारा की गई सरयूमहाआरतीका बना और दूसरा दीपक जलाने का। आज अयोध्या में 25 लाख 12 हजार 585 दीपएक साथ जले।
अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण के बाद इसबारयूपी के सीएम योगीआदित्यनाथ ने सरकारनेइस अनूठे आयोजन की परिकल्पना की थी। दीपोत्सव तो यहां पहले भी मनते रहे हैं, लेकिन इस बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की गई और यह पूरा भी हो गया। इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर नया रिकॉर्ड कायम किया गया। इसके अलावा 1121 लोगों ने एक साथ आरती में हिस्सा लेकर दूसरा रेकॉर्ड भी कायम किया गया। दीपोत्सव के लिए 6 बजकर पांच मिनट पर दीप जलाने का समय निर्धारित किया गया था। स्वयंसेवकों ने 25 मिनट में 28 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर दिए। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स की तरफ से दीयों की गिनती की गई। गिनीज बुक की ओर से योगी आदित्यनाथ को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया।