राजस्थान के टोंक में नदी में फंसे 11 लोगों को SDRF ने सुरक्षित बचाया.
राजस्थान के टोंक में नदी में फंसे 11 लोगों को SDRF ने सुरक्षित बचाया
तेज बहाव में फंसे दो परिवार, बच्चों और महिलाओं की भी जान पर बनी
राजस्थान के टोंक जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डील नदी में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण दो परिवारों के 11 लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। इनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे।

टापू पर फंसे लोगों ने दी पुलिस को सूचना
जलस्तर अचानक बढ़ने पर सभी लोग एक टापू जैसे हिस्से पर जाकर फंस गए। किसी तरह उन्होंने दतवास पुलिस को फोन कर स्थिति की जानकारी दी।
SDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम के ज़रिए SDRF और सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भेजा। करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कोई जनहानि नहीं, सभी सुरक्षित
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदियों और जल स्रोतों के पास सतर्कता बरतें।