इंडिया गठबंधन छोड़ने पर बोले हनुमान बेनीवाल.
इंडिया गठबंधन छोड़ने पर बोले हनुमान बेनीवाल
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता और राजस्थान की नागौर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए हनुमान बेनीवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक में न बुलाए जाने पर नाराज़गी जताई है. उन्होंने कहा कि उन्हें गठबंधन की बैठक में न तो चुनाव नतीजों के पहले बुलाया गया और न बाद में.उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "मुझे न तो चुनाव नतीजों से पहले बुलाया गया और न बाद में. जब दक्षिण की छोटी पार्टी को बुलाया जा सकता है तो मुझे क्यों नहीं.

बेनीवाल ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की तो उन्होंने कहा कि पार्टी से चूक हुई है.बेनीवाल ने कहा कि वो इसके बावजूद एनडीए में नहीं जाएंगे, वो इंडिया गठबंधन में बने रहेंगे.बेनीवाल ने नागौर सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार और कांग्रेस की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को 42,225 वोटों से हराया है.